
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को पुलिस ने चार सैनिकों की हत्या में शामिल आतंकियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ, निवासी अंबे नाल, जिला कठुआ; अख्तर अली, निवासी अंबे नाल, जिला कठुआ; सद्दाम, निवासी भादू बिलावर, जिला कठुआ; कुशल, निवासी भादू बिलावर, जिला कठुआ; नूरानी, निवासी जुथाना, जिला कठुआ; मकबूल, निवासी सोफियान, जिला कठुआ; और लियाकत, कासिम दीन और खादिम उर्फ काजी, निवासी कट्टल, भादू, बिलावर के रूप में हुई।
एक अधिकारी ने बताया, “हाजी लतीफ नेटवर्क का सरगना है। वह इलाके से गुजरने वाले आतंकवादियों के समूहों के लिए गाइड/लॉजिस्टिक्स आदि का काम करता था। उसने इस काम में दूसरे लोगों को भी शामिल किया।" उन्होंने कहा कि सरगना ने सीमा पार आतंकवादी संचालकों के साथ मिलीभगत करके सांबा-कठुआ सेक्टर में भारत में विदेशी आतंकवादियों के अवैध प्रवेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधिकारी ने कहा आरोपी आतंकियो को आवास, भोजन और अन्य रसद प्रदान करने करतेे थे और उन्हें कैलाश पर्वत के आसपास उधमपुर-कठुआ-डोडा जिलों के पहाड़ों और जंगलों का रास्ता बतातेे थे।"
उन्होंने बताया कि कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गंडोह मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को ऊपरी इलाकों में पहुंचने और छिपने में मदद की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





