अन्य

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक जवान घायल

jantaserishta.com
23 July 2024 9:15 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक जवान घायल
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। सेना की नगरोटा (जम्मू) स्थित व्हाइट नाइट कोर ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने राजौरी जिले के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की।
सेना ने कहा, "सतर्क जवानों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर फायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारी गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल हो गया।" फिलहाल, सेक्टर में ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, तीन से चार आतंकी इन्हीं जंगलों में छुपे हुए हैं, जिनके लिए सुरक्षा बलों की तरफ से आतंकी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि सेना ने जम्मू डिवीजन के घने जंगलों वाले जिलों से आतंकवाद का सफाया करने के लिए पहले ही करीब चार हजार विशेष रूप से प्रशिक्षित बलों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story