अन्य
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
jantaserishta.com
12 Jun 2024 11:07 AM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।
बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक मैगजीन, एक अलग पॉलीथीन बैग में 75 राउंड, तीन जिंदा ग्रेनेड, 500 रुपये के एक लाख रुपये के नोट, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखा छेना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाएं और दर्द निवारक इंजेक्शन, ए4 बैटरी सेल के दो पैक, एंटीना वाला एक हैंडसेट और दो तार शामिल हैं।
बता दें कि इसी हीरानगर इलाके के सेडा सोहल गांव में मंगलवार शाम को आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, जबकि अन्य आतंकवादियों की तलाश अभी भी जारी है।
इस मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल की बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





