अन्य

सिरसा में डेरा जगमालवाली में गहराया गद्दी का विवाद, इंटरनेट बंद

jantaserishta.com
8 Aug 2024 8:37 AM IST
सिरसा में डेरा जगमालवाली में गहराया गद्दी का विवाद, इंटरनेट बंद
x
सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा जगमालवाली में गद्दी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार की शाम से गुरुवार की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के निर्णय की घोषणा की।
डेरा जगमालवाली में डेरा प्रमुख संत बहादुर चंद वकील साहब के निधन के बाद पिछले कई दिनों से गुरु गद्दी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनकी गद्दी के दो दावेदार सामने आ गए।
डेरा प्रमुख वकील साहब का 1 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद वसीयत के आधार पर मुख्य सेवक सूफी गायक महात्मा बीरेंद्र सिंह गद्दी अपना दावा ठोक रहे हैं। दूसरी तरफ डेरामुखी के भतीजे अमर सिंह वसीयत और उनकी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी मौत 21 जुलाई को हुई थी। गद्दी हथियाने के चक्कर में मौत को लेकर डेरे और संगत को गुमराह किया गया।
टकराव को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत की है। पुलिस ने महात्मा बीरेंद्र सिंह और भतीजे अमर सिंह के अलावा जगमालवाली ग्राम पंचायत से भी बातचीत की है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी पक्ष का नाम हिंसा में आया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story