अन्य

हार की समीक्षा की जाएगी, हरियाणा में भाजपा की सीटें कम होने पर बोले मनोहर लाल खट्टर

jantaserishta.com
5 Jun 2024 3:31 PM IST
हार की समीक्षा की जाएगी, हरियाणा में भाजपा की सीटें कम होने पर बोले मनोहर लाल खट्टर
x
करनाल: लोकसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ चुके हैं। हरियाणा की अगर हम बात करें तो यहां की दस में से पांच सीटों पर भाजपा और पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
हालांकि, भाजपा नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल की ओर से लगातार प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था। भाजपा की सीट कम होने पर अब प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल का बयान सामने आया है।
मनोहर लाल ने कहा कि जाहिर है कि जितना लक्ष्य निर्धारित किया था, उतना हासिल नहीं कर पाए, फिर भी जो परिणाम आए हैं उसे हम स्वीकार करते हैं। हार की वजहों की समीक्षा की जाएगी, प्रत्याशी की ओर से कमी रही हो या फिर पार्टी की ओर से या जनता की हमसे जो उम्मीदें थे, उसमें कोई कमी रह गई हो। इन सभी बातों पर समीक्षा की जाएगी और कमी दूर की जाएगी।
राहुल गांधी के इंडी गठबंधन की जीत के दावे पर उन्होंने कहा कि वह जीत नहीं पाए हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने गलत बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी विवाद के चुनाव पूरा हुआ, उसके लिए प्रदेश की जनता, संस्थाओं और चुनाव आयोग का आभार।
लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम में इस बार भाजपा बहुमत से दूर है लेकिन एनडीए बहुमत के पार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story