अन्य

केवल एक मिनट के लिए फोन के इस्‍तेमाल से बच्‍चों का स्क्रीन टाइम किया जा सकता है कम: शोध

jantaserishta.com
2 Oct 2024 3:33 PM IST
केवल एक मिनट के लिए फोन के इस्‍तेमाल से बच्‍चों का स्क्रीन टाइम किया जा सकता है कम: शोध
x
न्यूयॉर्क: एक शोध में यह बात सामने आई है कि एक प्रयोग से बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करते हुए छात्रों के क्‍लासरूम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बच्‍चों की इस लत से माता-पिता को भी राहत मिल सकती है।
अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक लॉन्ग- टर्म प्रयोग किया। इस प्रयोग में यह बात सामने आई है कि छात्रों को केवल एक मिनट के लिए अपने फोन का उपयोग करने की अनुमति देने से कक्षा के दौरान फोन का उपयोग कम हो सकता है और परीक्षा में उनका टेस्ट स्कोर बेहतर हो सकता है। साउथर्न इलिनोइस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और अध्ययन के पहले लेखक प्रोफेसर रयान रेडनर ने कहा, "हम दिखाते हैं कि टेक्नोलॉजी ब्रेक से कॉलेज या कक्षा में सेल फोन के इस्तेमाल को कम किया जा सकता है। यह कॉलेज की कक्षा में टेक्नोलॉजी ब्रेक का पहला मूल्यांकन है।"
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन कक्षा सत्रों में टेक्नोलॉजी ब्रेक दिया गया, वहां के छात्रों का टेस्ट में प्रदर्शन बेहतर (80 प्रतिशत से अधिक) रहा। रेडनर ने कहा कि इसमें हमने देखा कि छात्रों का पढ़ने के दौरान कम ध्यान भटका, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर पाए।
फोन के इस्तेमाल से बच्‍चों का ध्‍यान भटक सकता है। छात्र गैर-शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए अपने फोन का दिन में 10 बार तक इस्तेमाल करते हैं। कक्षाओं में फोन की अनुमति नहीं है। हालांकि पूरे सत्र के दौरान शोधकर्ताओं ने एक, दो या चार मिनट के टेक्नोलॉजी ब्रेक के प्रभाव का बारीकी से मूल्यांकन किया।
इन ब्रेक के दौरान छात्रों को अपने फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ब्रेक कक्षा के पढ़ाई के 15 मिनट के बाद दिए गए। शोध के परिणामों में यह बात सामने आई कि सिर्फ एक मिनट तक चलने वाले टेक्नोलॉजी ब्रेक के दौरान, फोन का उपयोग सबसे कम था। सिर्फ एक मिनट के लिए फोन से दूर रखने से छात्रों का फोन का उपयोग सबसे कम होता है, और यह तरीका फोन की लत को कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है। इससे बच्‍चों के फोन के इस्तेमाल में कमी आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story