अन्य

हरियाणा में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी: भगवंत मान

jantaserishta.com
18 July 2024 4:42 PM IST
हरियाणा में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी: भगवंत मान
x
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है। गुजरात में पांच और गोवा में हमारे दो विधायक हैं। हमारी पार्टी से कई सांसद हैं। पूरे देश के लोग अब हमारी पार्टी को पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हरियाणा में हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से और आधा हरियाणा दिल्ली से टच करता है। हरियाणा के लोगों ने हमसे कहा था कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते हैं। हरियाणा के लोग भी बदलाव चाहते हैं, वहां के लोगों ने सभी पार्टी को समय दिया। लेकिन, किसी ने भी हरियाणा के लोगों के साथ वफा नहीं की। हरियाणा में सरकार बनाने वाली तमाम पार्टियों ने लूटने का काम किया।
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं। सीएम केजरीवाल भी हरियाणा से आते हैं, इसलिए हरियाणा के लोगों को इस बात का भी गर्व है कि उनके यहां के अरविंद केजरीवाल दिल्ली जाकर चुनाव लड़ते हैं और पूरे देश की राजनीति को बदल देते हैं।
वहीं, संदीप पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी हरियाणा में जबरदस्त तरीके से सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में गांव-गांव जाकर हमने जनसंवाद कार्यक्रम किया है। इस दौरान जनता ने बदलाव करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत से हम हर बूथ स्तर पर लड़ेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story