अन्य
अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना से 24 वर्षीय भारतीय पेशेवर की मौत
Apurva Srivastav
24 March 2024 11:28 AM IST

x
पेंसिल्वेनिया : अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक कार दुर्घटना में 24 वर्षीय एक भारतीय पेशेवर की मौत हो गई. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ‘एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना में अर्शिया जोशी की मौत हो गई. जोशी ने पिछले साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी.
वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह जोशी के परिवार और स्थानीय समुदाय के नेताओं के संपर्क में है.
उसने मृतक के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.''
गैर-लाभकारी संगठन ‘टीम एड' जोशी के शव को उसके परिवार के पास दिल्ली भेजने में सहायता कर रहा है.
Tagsअमेरिकीपेंसिल्वेनियाकार दुर्घटना24 वर्षीय भारतीय पेशेवरमौतAmericanPennsylvaniacar accident24-year-old Indian professionaldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





