Breaking News

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड को म‍िली ज‍िम्‍मेदारी

jantaserishta.com
5 Oct 2026 1:24 PM IST
ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड को म‍िली ज‍िम्‍मेदारी
x
तेहरान: ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय में कम्युनिकेशन मामलों के डिप्टी सैयद मेहदी तबाताबाई ने बताया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने पाकनेजाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
तबाताबाई ने रविवार को सरकारी आईआरआईबी टीवी से बातचीत में बताया कि पाकनेजाद ने निजी कारणों से पहले भी अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति पेजेश्‍क‍ियन ने शुरुआत में उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था, लेकिन बाद में इसे मंजूर कर लिया।
उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय में डिप्टी मिनिस्टर और नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हामिद बोवार्ड को कार्यवाहक पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
मोहसिन पाकनेजाद को अगस्त 2024 में संसद से विश्वास मत मिलने के बाद ईरान का पेट्रोलियम मंत्री नियुक्त किया गया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष जारी है। ईरानी क्षेत्र पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद तेहरान ने 28 फरवरी को होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर दी थी। इसके साथ ही इजरायल और अमेरिका से जुड़े जहाजों के सुरक्षित रास्ते पर रोक लगा दी गई थी।
इस संघर्ष की वजह से होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका असर दुनिया के बाजारों में तेल की सप्लाई पर भी पड़ा है। इस बीच, ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि ईरान फिलहाल संघर्ष रोकने और होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा खोलने से जुड़े अपने हालिया प्रस्ताव पर अमेरिका के जवाब की समीक्षा कर रहा है। ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम गारिबाबादी ने रविवार को तेहरान में कहा कि अमेरिका ने मध्यस्थों के जरिए ईरान के प्रस्ताव पर अपने विचार भेजे हैं।
अर्ध-आधिकारिक फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, गारिबाबादी ने साफ किया कि ईरान का यह प्रस्ताव वही 'सात दिन की योजना' है, जिसे विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पिछले महीने के आखिर में न्यूयॉर्क में दूसरे पक्ष के सामने रखा था। गारिबाबादी ने कहा क‍ि अमेरिका की ओर से दिए गए जवाब की फिलहाल देश के अंदर सही माध्यमों से समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब ईरान का अंतिम रुख तैयार हो जाएगा, तो 'सही माध्यमों' के जरिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ईरान इसके साथ-साथ किसी भी दूसरी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story