भारत
जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा
Shantanu Roy
6 Jun 2026 3:18 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू के 14 जिला परिषद वार्ड के सदस्यों की शपथ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जिला परिषद भवन में किया गया। जहां पर डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र के द्वारा सभी जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं सुबह के समय कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य ही उपस्थित रहे और बाद में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य पहुंचे। ऐसे में डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र के द्वारा पहले कांग्रेस समर्थित सदस्यों को शपथ दिलाई गई और उसके बाद भाजपा संबंधित सदस्यों ने भी शपथ ली।
जिला कुल्लू के 14 वार्ड में चार कांग्रेस समर्थित और 9 भाजपा समर्थित है। जबकि एक निर्दलीय सदस्य विभा सिंह भी हैं। विभा सिंह पारिवारिक कारणों के चलते शपथ लेने के लिए नहीं पहुंची थी। ऐसे में अब भाजपा ने जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है। हालांकि अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन भाजपा ने पूर्ण समर्थन की बात कही है और कहा है कि इस बार जिला परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य ही काबिज होंगे।
जिला परिषद सदस्यों की शपथ कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने पूरे प्रदेश में जीत हासिल की है। जिला कुल्लू में भी जिला परिषद के पास बहुमत है। ऐसे में अब जल्द ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के समर्थित सदस्य काबिज होंगे और आने वाले समय में पंचायती राज के विकास कार्यों में तेज गति दी जाएगी। बरशेनी जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित सदस्य प्रवीण ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने शपथ ली है और वह उनकी जीत के लिए अपने वार्ड की जनता का भी आभार व्यक्त करते हैं। उनके द्वारा जो जो विकास की बातें जनता के बीच कही गई हैं, उसे वह सरकार के साथ मिलकर पूरा करेंगे। ताकि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को कम किया जा सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





