भारत

युवराज सिंह के नौकर और नौकरानी पर चोरी करने का शक, घर से जेवर और कैश पार

Nil dhankar
16 Feb 2024 5:12 PM IST
युवराज सिंह के नौकर और नौकरानी पर चोरी करने का शक, घर से जेवर और कैश पार
x
पुलिस का भी बयान आया सामने

हरियाणा। पंचकुला के सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार रुपये और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है. युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने घर के नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने पर साफ सफाई के लिए ललिता देवी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास को रखा था.

वो सितंबर 2023 में गुरुग्राम स्थित अपने घर आईं थी. पांच अक्टूबर 2023 को जब वो वापस पंचकूला वाले मकान पर वापस पहुंचीं तो देखा कि घर कि पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी से कुछ गहने और करीब 75 हजार रुपये गायब थे. इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर इधर-उधर ढूंढे और पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चल पाया. ललिता देवी और सलिंदर दास 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर चले गए थे. जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Story