भारत

यूट्यूबर ने पहले किया मर्डर, फिर लाश को लटकाया…जानिए क्या है पूरा मामला?

jantaserishta.com
18 Oct 2025 4:36 PM IST
यूट्यूबर ने पहले किया मर्डर, फिर लाश को लटकाया…जानिए क्या है पूरा मामला?
x
फैली सनसनी.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में यूट्यूबर महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जींद जिले की रहने वाली महिला यूट्यूबर पुष्पा की हत्या उसके ही प्रेमी और साथी यूट्यूबर संदीप ने की थी. पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद इस राज से पर्दा उठा दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आ गई.
जानकारी के मुताबिक, पुष्पा की दोस्ती कुछ समय पहले यूट्यूबर संदीप से हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदल गई और पुष्पा अपने पति को छोड़कर सोनीपत के गांव हरसाना में संदीप के घर में रहने लगी थी. पुष्पा लगातार संदीप पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन संदीप इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहा.
पुलिस जांच में सामने आया कि 5 अक्टूबर की रात दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद संदीप ने गुस्से में आकर पुष्पा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. अगले दिन ग्रामीणों ने महिला का शव मकान में लटका देखा और पुलिस को सूचना दी.
शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन डॉक्टर की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पुष्पा की मौत गला घोंटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने संदीप को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने कई बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़े सवालों के बीच आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश में किसी और की भूमिका तो नहीं थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story