भारत

चुनावों में प्रदेश सरकार के खिलाफ गुबार निकालेंगे युवा

Shantanu Roy
28 March 2024 12:01 PM GMT
चुनावों में प्रदेश सरकार के खिलाफ गुबार निकालेंगे युवा
x
नाहन। प्रदेश में वर्तमान में शिक्षित बेरोजगार घोर निराशा में मौजूदा कार्यकाल में हैं, जोकि अब आगामी लोकसभा चुनावों और उप-चुनावों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर गुबार निकालेगा। यह बात प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश भर के 74 मंडलों के दौरे पर है। वहीं जिला सिरमौर के नाहन में बुधवार को 52वां पड़ाव है, जिसमें भाजयुमो को प्रदेश के युवाओं की निराशा से भरी फीडबैक मिल रही है, जिसमें कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पांच लाख नौकरियों को देने का वादा किया था।

विगत डेढ़ वर्षों से नौकरियों के नाम पर युवाओं को केवल निराशा ही हाथ लगी है। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने ऐतिहासिक रिज पर हुए एपिसोड, मंडी में भाजपा प्रत्याक्षी सिने अभिनेत्री कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियों पर कड़ा विरोध जताया है। भाजयुमो ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता के नशे में जो कुकृत्य प्रदेश भर में कर रही है वह भाजयुमो प्रदेश भर में घूम-घूम कर उजागर करने उतर चुकी है। जिसके परिणामस्वरूप आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी।
Next Story