भारत

युवकों की जमकर धुनाई, छात्राओं का पीछा करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
16 Feb 2023 3:22 PM IST
युवकों की जमकर धुनाई, छात्राओं का पीछा करना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस हाथापाई के दौरान दो ग्रामीणों को चोटे लगी हैं.
चरखीदादरी: हरियाणा के चरखीदादरी से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां दो मनचले युवकों की जमकर पीटाई की गई. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बाइक से ऑटो से भरे छात्राओं का पीछा कर रहे थे. ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ा और जमकर इनकी धुनाई कर दी.
इस हाथापाई के दौरान दो ग्रामीणों को चोटे लगी हैं. इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया. चिड़िया चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को रामनगर की रहने वाली छात्राएं हर बार की तरह वह ऑटो से स्कूल जा रही थीं. इस दौरान दो बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगे.
जब ऑटो चालक सत्यवीर ने उन्हें टोका तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की गई. बुधवार को छुट्टी के बाद उन युवकों ने फिर से ऑटो का पीछा किया. रामनगर के पास पहुंचने पर एक बार ऑटो चालक से कहासुनी हो गई और युवकों ने ऑटो का शीशा फोड़ दिया. उसे पीटकर घायल कर दिया.
इस मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो ड्राइवर को रोहतक पीजीआई रेफर किया. तीन अन्य घायलों का इलाज दादरी सिविल में चल रहा है. पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सतबीर सिंह ने फोन पर बताया कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में ग्रामीणों द्वारा युवकों की धुनाई की गई है. जिसक वीडियो भी वायरल हुआ.
ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले किया. घायलों से भी पूछताछ की जाएगी भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story