भारत
Jammu and Kashmir: बडगाम में घर के पास युवक मृत मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
jantaserishta.com
23 March 2024 2:46 PM IST

x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक युवक अपने घर के पास मृत मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया, ''शब्बीर अहमद जेहरा (23) का शव बडगाम जिले की चाडूरा तहसील के गोगजीपाथरी गांव में उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में मिला।''
अधिकारियों ने कहा, ''पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।'' युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से उन परिस्थितियों की जांच करने का अनुरोध किया है जिनके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





