भारत
सुंदरनगर पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने बीजेपी पर जड़ा आरोप
Shantanu Roy
11 Sept 2025 3:32 PM IST

x
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब प्रदेश के मंडी और कुल्लू में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर बुधवार दोपहर बाद सुंदरनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर और जिला मंडी युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब ने केंद्र सरकार पर हिमाचल से आपदा में भी भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा ग्रस्त घोषित राज्य में अभी भी आपदा ग्रस्त लोगों की मदद हेतु केंद्र सरकार अपने दौरे करने में लगी हुई है, जबकि हिमाचल में अबकी बार बहुत बड़ी कल्पना से परे का नुकसान हुआ है, जिसमें अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 366 लोगों की जान चली गई है।
उन्होंने कहा कि आपदा आने के दूसरे दिन से हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर राहत व बचाव कार्यो में डटे हुए है, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि केंद्र से हिमाचल के लिए कोई भी मदद नहीं मिली और यहां तक की प्रदेश के अपने चुने हुए सांसद भी यहां के लिए कोई राहत राशि का पैकेज दिलवाने में असफल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पिछले तीन सालों से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। अबकी बार हिमाचल के साथ साथ पंजाब और जम्मू कश्मीर में आपदा आई, लेकिन केंद्र की मदद नहीं पहुंची। कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर भाजपा की सरकारें है और आपदा आने पर वहां एकदम से हजारों करोड़ रुपए की मदद की गई है, जो बहुत अच्छी बात है, लेकिन हिमाचल के लोगों ऐसा भेदभाव क्यों। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, निगम भंडारी, शिवि चौहान, छतर सिंह ठाकुर, रिंपल चौधरी, निखिल ठाकुर, हितेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





