भारत

गेयटी थियेटर पुस्तक मेले में युवाओं ने खरीदी बायोग्राफी

Shantanu Roy
6 July 2026 5:37 PM IST
गेयटी थियेटर पुस्तक मेले में युवाओं ने खरीदी बायोग्राफी
x
Shimla. शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित पुस्तक मेले का रविवार को समापन हुआ। 21 जून से शुरू हुए इस पुस्तक मेला से युवाओं सहित हर आयु वर्ग के लोगों ने अपनी रुचि की पुस्तकें खरीदी। पहले दिन से ही हॉल में लोगों की भीड़ लगी रही। 30 जून को इस पुस्तक मेले का समापन होना था, मगर पुस्तक प्रेमियों की रूचि को देखते हुए पुस्तक मेले को 5 जुलाई तक बढ़ाया गया था। बायोग्राफी
, करियर और सेल्फ हेल्प पुस्तकें युवाओं की पहली पसंद बनीं रह। इसके अलावा उपन्यास, धार्मिक साहित्य, इतिहास, जुड़ी किताबों की भी अच्छी बिक्री हुई।


प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम गाइड और अध्ययन सामग्री भी युवाओं की पहली पसंद बन हुई रही। पुस्तक मेले के आयोजक करण ने बताया कि 15 दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में 57 हजार के करीब किताबों की बिक्री हुई है। शिमला के पाठकों में अंग्रेजी साहित्य और मोटिवेशनल किताबों के प्रति रुचि है। खासकर युवा वर्ग बायोग्राफी, सेल्फ हेल्प, करियर गाइडेंस और मोटिवेशन से जुड़ी किताबें ज्यादा खरीदी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में पुस्तकें खरीदीं। इससे फायदा होगा। युवा वर्र्ग आज इंटरनेट के युग में पुस्तकों से दूर होता जा रहा है। युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जोडऩे की दरकार है।
Next Story