भारत

कैफे में युवक की पिटाई, मुख्यालय पर परिजनों का प्रदर्शन

Shantanu Roy
29 May 2026 4:58 PM IST
कैफे में युवक की पिटाई, मुख्यालय पर परिजनों का प्रदर्शन
x
Una. ऊना। ऊना-हमीरपुर रोड़ पर स्थित एक कैफे में बीते दिनों एक युवक के साथ की गई निर्मम पिटाई व करंट देने का मामला गर्मा गया है। गुरुवार को पीडि़त युवक के परिजनों व अन्य लोगों ने ऊना मुख्यालय पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। पीडि़त युवक की माता सहित अन्य लोगों ने एसडीएम ऊना को ज्ञापन सौंप 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की
मांग उठाई।


पीडि़त माता ने कहा कि अगर प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो वह मिनी सचिवालय के बाहर आत्महत्या कर लेगी। पीडि़त युवक की माता ने कहा कि उसका बेटा एक कैफे में काम करता है। बीते दिनों कैफे में उसके बेटे के साथ बुरी तरह से पिटाई गई और उसे करंट भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उसके बेटे के साथ बुरी तरह बर्ताब किया गया, इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि अब कैफे में काम करने वाली एक युवती कैफे मालिक के दबाव में उसके बेटे पर आरोप लगा रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। वहीं ज्ञापन सौंपा गया।
Next Story