भारत
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा
Shantanu Roy
22 May 2026 2:59 PM IST

x
Shimla. शिमला। शिमला में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला और पुलिस थाना संजौली की टीम ने चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त, अपराधों की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी रखने के लिए लक्कड़ बाजार, संजौली, ढली और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजौली क्षेत्र का रहने वाला रवि कुमार उर्फ बंटी इलाके में चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करता है।
संजौली चौक के आसपास नशे की सप्लाई देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजौली चौक के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रवि कुमार उर्फ बंटी निवासी संजौली, उम्र 35 वर्ष के रूप में बताई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस थाना संजौली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





