भारत
युवक की हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव, गाड़ी की बैटरी गायब
jantaserishta.com
5 May 2025 5:00 PM IST

x
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।
बाद में मृतक की शिनाख्त बोकारो सेक्टर 9 शिवशक्ति कॉलोनी निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि धनंजय इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाता था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने उसका शव हाईवे के पास खेदाडीह गोविंद तालाब के पास पड़ा देखा। उसका ऑटो रिक्शा (टोटो) भी घटनास्थल से थोड़ी दूर पर पाया गया। गाड़ी की बैटरी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट या किसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं, जिसमें धनंजय के साथ दो अन्य लोग दिख रहे हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। धनंजय शिवशक्ति कॉलोनी में अपनी ससुराल में रहता था। इससे एक दिन पहले पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ही बहादुरपुर में एक ईंट भट्ठा संचालक की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। दो दिन के भीतर हुई दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है।
सोमवार को ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कोनार नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान राजा बाजार निवासी सगीर अंसारी के रूप में हुई। सगीर के घर वालों के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से लापता था। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर घर से निकल जाता था।
परिवार के लोगों के अनुसार, संभवतः नदी या बीटीपीएस डैम में गिरने से उसकी मौत हुई है। सोमवार को नदी में शव बहता देखकर एक स्थानीय निवासी खिरुधर महतो ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





