भारत
मोबाइल बना काल! बाल कटवाकर लौट रहे दो लड़के रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी...
jantaserishta.com
5 May 2025 4:51 PM IST

x
मचा कोहराम.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में रेलवे ट्रैक पार करते समय दो लड़के मोबाइल फोन में व्यस्त थे, उसी दौरान रेल इंजन (Locomotive) की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना इज्जतनगर स्टेशन के पास हुई. दोनों बच्चे 14 और 11 साल के थे और ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन में खोए हुए थे. इज्जतनगर थाना प्रभारी (SHO) विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों बच्चे 14 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय पंकज अपने घर से बाहर बाल कटवाने गए थे.
आदित्य ने ईयरफोन लगा रखा था और म्यूजिक सुन रहा था, जबकि पंकज मोबाइल फोन पर व्यस्त था, तभी एक ट्रेन इंजन जो काठगोदाम से इज्जतनगर स्टेशन की ओर आ रहा था, आ गया. रेलवे ट्रैक पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों को देखा तो आवाज भी लगाई.
इंजन ड्राइवर ने भी बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों बच्चे मोबाइल में इतने खोए हुए थे कि उन्होंने किसी भी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया. नतीजा यह हुआ कि दोनों ट्रेन इंजन की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक की लहर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





