भारत

युवक की चली गई जान, पड़ोसियों का झगड़ा देखना पड़ा भारी, फैली सनसनी

jantaserishta.com
7 July 2024 12:29 PM GMT
युवक की चली गई जान, पड़ोसियों का झगड़ा देखना पड़ा भारी, फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटना: बिहार के पटना जिले में छत पर चढ़कर पड़ोसियों का झगड़ा देख रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मामला बाढ़ के भदौर थाना इलाके के शोभाटीका गांव का है। मृत युवक अपने मामा के घर आया हुआ था। वह मूलरूप से नालंदा जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान बेना थाना इलाके के जहांबिगहा गांव निवासी जितेंद्र चौहान (31) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक शोभाटीका गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अपने मामा के घर आए जितेंद्र पड़ोसियों के झगड़े को देखने के लिए छत पर चढ़ गया। तभी झगडज़ रहे लोगों के बीच फायरिंग होने लगी। एक गोली छत पर खड़े जितेंद्र चौहान के पेट में लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा निवासी जितेंद्र के परिवार वाले भी बाढ़ पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटना के दीघा इलाके में भी शनिवार दोपहर को फायरिंग की घटना हुई। कमरा खाली कराने के विवाद में अपराधियों ने युवक को पैर में गोली मार दी। घायल संतोष कुमार मूलरूप से भोजपुर जिले के चांदी का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसके फुफेरे भाई का मकान राजीव नगर में है। वहां राजू झा और रविंद्र पंडित नाम के दो किरायेदार रहते थे। दोनों मकान खाली नहीं कर रहे थे। उसने दोनों से मकान खाली करवाया था। इसी विवाद में उन्होंने संतोष पर हमला कर दिया।
Next Story