
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: बीते साल कैश फॉर क्वैरी कांड के आरोप झेल रहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा अब फिर से नए मामले में फंस गई हैं. सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने FIR दर्ज की है. उनके खिलाफ BNS की धारा 79 के तहत FIR दर्ज हुई है.
दरअसल, महुआ पर सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी. अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की थी. वीडियो में एक व्यक्ति उनके पीछे चल रहा है और छाता पकड़े हुए है. वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया, जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं ले जा सकतीं?
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं." इस अभद्र टिप्पणी पर NCW ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. आयोग ने एक बयान में कहा कि अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ़ सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है.
Tagsमहुआ मोइत्रादिल्लीदिल्ली पुलिसराष्ट्रीय महिला आयोगMahua MoitraDelhiDelhi PoliceNational Commission for Women
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





