भारत

युवक ने की थी लव मैरिज, पत्नी ने धोखा देकर किया ये काम, FIR दर्ज

jantaserishta.com
26 Oct 2020 12:54 PM IST
युवक ने की थी लव मैरिज, पत्नी ने धोखा देकर किया ये काम, FIR दर्ज
x

फाइल फोटो 

11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज.

हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह एक शादी समारोह में आया था, जहां से ससुराल पहुंच गया. बताया गया है कि चार साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने धोखे से बुलाकर उसकी हत्या करवा दी है.

इस मामले में युवक के ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

फतेहाबाद खंड के गांव नुरकी अहली में 32 वर्षीय युवक निशांत की बेरहमी से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई. युवक यहां एक शादी समारोह में आया था. मृतक की बहन निताशा ने बताया कि शादी समारोह में भाई निशांत के पास उसकी पत्नी अनीता का फोन आया था. फोन आने के बाद निशांत अपनी ससुराल चला गया.

वहां उसके साथ क्या हुआ, ये जानकारी स्पष्ट नहीं है. परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली. निताशा ने बताया कि चार साल पहले निशांत ने इंटर कास्‍ट लव मैरिज की थी. इसी बात का अनीता के घरवालों ने बदला लिया है.

वहीं, इस मामले में डीएसफी फतेहाबाद अजैब सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story