भारत
एकतरफा प्यार में भाई-बहन की हत्या, फिर युवक ने की खुदकुशी
jantaserishta.com
4 April 2024 3:41 PM IST

x
सुरक्षाकर्मी से पीने के लिए पानी मांगा।
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एकतरफा प्रेम में एक सिरफिरे आशिक ने मौसेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार भवरकुआं थाना क्षेत्र के स्वामीनारायण मंदिर कैंपस में स्नेहा अपने मौसेरे भाई दीपक के साथ आई थी। इसी दौरान स्नेहा से एकतरफा प्यार करने वाला सीहोर के रहटी गांव का निवासी अभिषेक यादव आया। तीनों बातचीत करते रहे, तभी आपस में कोई विवाद हुआ और अभिषेक ने पिस्तौल निकालकर स्नेहा और दीपक को गोली मार दी।
बताया गया है कि स्नेहा और दीपक को गोली मारने के बाद वह मंदिर के सामने स्थित अरिहंत कॉलेज परिसर में घुस गया और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी से पीने के लिए पानी मांगा। इसी दौरान उसने खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई।
बताया गया है कि अभिषेक स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था और उस पर तरह-तरह से दबाव भी डालता था। गुरुवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





