भारत

जख्मी को अस्पताल पहुंचाने पर मिलते हैं 25 हजार रुपए

Shantanu Roy
1 Aug 2026 4:05 PM IST
जख्मी को अस्पताल पहुंचाने पर मिलते हैं 25 हजार रुपए
x
शिमला। सडक़ दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के लिए आगे आने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित राहवीर (गुड समैरिटन) योजना हिमाचल प्रदेश में भी प्रभावी साबित हो रही है। प्रदेश में अब तक 26 लोगों को राहवीर के रूप में सम्मानित किया जा चुका है, जबकि 11 मामले अभी स्वीकृति के लिए लंबित हैं। इनमें सबसे अधिक मामले मंडी जिले से जुड़े हैं, जबकि एक मामला चंबा जिला का है। प्रदेश में अब तक रामपुर क्षेत्र से नौ, धर्मशाला से पांच, सिरमौर से पांच, हमीरपुर से पांच और शिमला से दो लोगों को सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की समय रहते सहायता करने पर सम्मानित किया गया है। इन लोगों ने हादसे के बाद घायल को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया, जिससे गोल्डन आवर के दौरान उपचार शुरू हो सका। प्रदेश में जिन लोगों को राहवीर योजना के लिए सम्मानित किया गया है उनमें धर्मशाला में पांच, रापमुर में नौ, सिरमौर में पांच, हमीरपुर में पांच, शिमला में दो लोगों को सडक़ दुर्घटना के दौरान पीडि़तों की मदद करने पर सम्मानित किया गया है।
गत वर्ष जनवरी 2025 से लेकर बात की जाए, तो पालमपुर के घूघर गांव के सुरेश वर्मा को इस योजना के तहत पीडि़त की सहायता करने पर पांच हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया है। वहीं धमेटा फतेहपुर के सुभाष चंद, निक्का सिंह गांव समकार धमेटा, मनजीत कुमार नगरोटा बगवां, परवेश शर्मा नगरोटा बगवां, मनमोहन सिंह, कल्पा, कुलदीप सिंह रामपुर, विक्रांत संागला, रूपीन सांगला, निखिल सांगला, भुपेश सांगला, सुंदर सिंह सांगला, नरेश,जानी किन्नौर, महींदर सिंह जिनखडी हमीरपुर, संदीप ठाकुर, धीमरानी हमीरपुर, महेश कुमार टिक्करी राजगढ, लक्ष्मी सिंह दियोठी मंढगांव राजगढ, कपिला मेलाशाकेन राजगढ, भरत जुनेली किन्नौर,अरून कुमार पनोग सिरमौर को राहवीर योजना के तहत पिडि़तों की मदद के लिए पांच-पांच हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया है। वहीं अगस्त, 2025 से इस योजना के तहत इनाम राशि में बढ़ोतरी हुई, जिसके तहत एक पीडि़त की जान बचाने को लेकर किए गए अच्छे कार्य के लिए सरकार द्वारा 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की गई। इसके तहत नरेंद्र सिंह बालवट उत्तराखंड, अमित चौहान धेचनु उत्तराखंड को 12500 रुपए दोनों को इनाम के तौर पर प्रदान किए गए।
Next Story