भारत

योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Nilmani Pal
10 May 2026 3:34 PM IST
योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ
x

यूपी। योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया है, 6 नए मंत्रियो में भूपेन्द्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा , कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर, कृष्णा पासवान और मनोज पाण्डेय शामिल है. इसी के साथ सोमेन्द्र तोमर और अजीत पाल का प्रमोशन हुआ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा भी है। भाजपा अगले चुनाव से पहले सरकार और संगठन दोनों स्तर पर नए संदेश देने की कोशिश कर रही है।







माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष फोकस किया है। पार्टी नेतृत्व ने जातीय समीकरण साधने के साथ-साथ पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है। इसके जरिए भाजपा विभिन्न वर्गों में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है।







Next Story