भारत

Kullu में गरजे योगी आदित्यनाथ

Shantanu Roy
31 May 2024 12:27 PM GMT
Kullu में गरजे योगी आदित्यनाथ
x
कुल्लू। Kullu News: यह वही औरंगजेब है जिसने भाई का कत्ल किया। बाप को जेल में डाल दिया। शाहजहां ने कहा ऐसा बेटा पैदा ही नहीं होता तो अच्छा था। तुमसे अच्छे तो हिंदू है, मरने के बाद भी मां-बाप का तर्पण करते हैं। यह बात गुरुवार को कुल्लू में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। संबोधन से पूर्व उन्होंने बिजली महादेव व माता हिडिंबा को नमन किया और फिर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम आजाद देश में औरंगजेब पैदा नहीं होने देंगे। कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का चुनावी घोषणा पत्र बन गया है। 1940 में जो मुस्लिम लीग ने घोषणाएं की थी वहीं आज कांग्रेस का घोषणा है। कांग्रेस कह रही है हम पर्सनल लॉ लागू करेंगे परंतु हम घोषणा करते हैं कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान के अनुसार देश को चलाएंगे। उन्होंने कहा कि राम जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर बन गया। शबरी के नाम पर श्री अयोध्या जी में भोजनालय, ऋषि बाल्मिकी के नाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, निशाद राज के नाम पर सारे यात्री निवास बनाए जा रहे हैं।

राम मंदिर काशी विश्वनाथ बन गया है। अब कृष्ण जन्म स्थान मथुरा में बनाकर रहेंगे। भारत की संस्कृति विरासत को बढ़ाना और विकास दोनों पीएम मोदी के साथ ही संभव है। उन्होंने हिमाचल वासियों को अयोध्या दर्शन का निमंत्रण देते हुए कहा कि भारी मतों से कंगना को विजयी बनाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव हुए है। सरकारें पहले भी थी, पैसा पहले भी था। देश और प्रदेश भी वही था, मगर तब विकास की सोच नहीं थी। केवल अपने परिवार के विकास की सोच ही हावी थी। आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। इस नारे से सपा और कांग्रेस को चक्कर आने लगा है। क्योंकि ये 400 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ रहे। कार्यक्रममें इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा धनेश्वर ठाकुर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने भी चुनावी रैली को संबोधित किया।
Next Story