भारत

Yamuna Nagar: नकाबपोश बाइक सवारों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो की मौत

Admindelhi1
26 Dec 2024 12:55 PM IST
Yamuna Nagar: नकाबपोश बाइक सवारों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो की मौत
x
एक की हालत नाजुक

यमुना नगर: सूबे में अपराधियों को पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है। यमुना नगर के रादौर एरिया के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में गुरुवार की सुबह तीन युवकों पर नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला सुबह करीब साढ़े 8 बजे रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सामने आया। तीनों युवक पावर नाम के जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। वह एक्सरसाइज करने के बाद घर जाने के लिए जैसे ही जिम से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान यमुनानगर के गांव गोलानी के वीरेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश के बड़ौत के पंकज कुमार की मौत हो गई। जबकि यमुनानगर के गांव उनहेड़ी का रहने वाला अर्जुन घायल हो गया।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यही पता चला क हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर के एसपी राजीव देशवाल घायल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है।

Next Story