
x
Rajgarh. राजगढ़। राजगढ़ विकास खंड में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इसी क्रम में राजगढ़ विकास खंड कार्यालय में मतपत्रों के लेखन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी पंचायती राज एवं खंड विकास अधिकारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड की सभी 34 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में करवाया जाएगा। इसके लिए लगभग 1.20 लाख मतपत्र तैयार किए गए हैं। मतपत्र लेखन कार्य में करीब 80 कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण किया।
उन्होंने बताया कि इन चुनावों में जिला परिषद के दो वार्डों के लिए पांच उम्मीदवार, पंचायत समिति के 13 वार्डों के लिए 36 उम्मीदवार तथा पंचायत प्रधान के 30 पदों के लिए 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कुल 384 अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें सेक्टर अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हों। राजगढ़ विकास खंड की 34 पंचायतों में कुल 35,706 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18,432 पुरुष तथा 17,274 महिला मतदाता शामिल हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





