भारत

सोनम वांगचुक मामले और पेपर लीक के विरोध में धौलासिद्ध में गरजे मजदूर

Shantanu Roy
21 July 2026 5:31 PM IST
सोनम वांगचुक मामले और पेपर लीक के विरोध में धौलासिद्ध में गरजे मजदूर
x
Hamirpur. हमीरपुर। सोनम वांगचुक की हिरासत और देश में पेपर लीक मामलों के विरोध में सीटू के आह्वान पर सोमवार को धौलासिद्ध में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाते हुए युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,
रंजन शर्मा और नवीन
कुमार ने कहा कि नीट सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं में निराशा और असमंजस पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और व्यवस्था में सुधार जरूरी है। सीटू नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों को संगठन आगे भी समर्थन देता रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।
Next Story