भारत

Women Murder: महिला की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
2 Jun 2024 5:27 PM GMT
Women Murder: महिला की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रेमी ने 3 बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात बहादुरपुरा गांव की है। मृतक महिला का पति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। लेकिन पिछले काफी समय से वह अपने पत्नी और 2 बच्चों के साथ बहादुरपुरा गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। उसका तीसरा बेटा उत्तर प्रदेश में नौकरी करता है। थाना सदर थानेसर में बहादुरपुरा निवासी खेमकरण ने शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसी के गांव का रामबीर करीब डेढ़ साल से उसकी पत्नी सावित्री (38) के संपर्क में था। वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार रात करीब 9 बजे वह उसके दोनों लड़के कम्युनिटी सेंटर मे बने कमरे मे सो रहे थे और वह व उसकी पत्नी सावित्री अलग-अलग चारपाई पर कम्युनिटी सेंटर के आंगन मे सो रहे थे।

उसने बताया कि रात करीब 12.30 बजे रामबीर अपने साथी के आया था। उसके साथी ने उसके दोनों बच्चों को कमरे की कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया। इसके बाद रामबीर उसके साथ मारपीट करने लगा। वह डर से छिप गया। उसके बाद रामबीर और उसका साथी उसकी पत्नी सावित्री को जबरदस्ती उठाकर कम्युनिटी सेंटर के पार्क में ले गए। कुछ देर बाद वह पार्क में गया तो उसकी पत्नी सावित्री बेहोश पड़ी थी। उसका गला दबाया हुआ था। वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। खेमकरण ने बताया कि रामबीर उसकी पत्नी सावित्री को बहला-फुसलाकर कर शादी की नीयत से मोहाली ले गया था। रामबीर ने सावित्री को करीब 14 महीने जबरदस्ती अपने पास रखा। किसी तरह पत्नी उसके चंगुल से छूटकर उसके पास आ गई थी। उसके बाद से रामबीर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी रामबीर और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Next Story