भारत

मूरंग की महिलाओं को सौंपा महिला Divisional Building

Shantanu Roy
24 Aug 2024 12:28 PM GMT
मूरंग की महिलाओं को सौंपा महिला Divisional Building
x
Recangpio. रिकांगपिओ। किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत मूरंग में 10 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित महिला मंडलभवन मूरंग का लोकार्पण राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर एक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार की देन है जिससे जनजातीय लोगों को वनों में सामुदायिक भागीदारी का अधिकार प्राप्त हुआ है और ग्रामीण लोगों को वनों से जीवन यापन करने में सहायता प्राप्त हुई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेत्तृव में प्रदेश सरकार विकास की दृष्टि से नए
आयाम स्थापित कर रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का कार्य कर रही है ताकि सरकारी कार्य प्रणाली और अधिक शीघ्रता से आगे बढ़े और प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के ढांचे को मज़बूत करने के लिए छह हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है जिससे अब निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के बच्चों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बागबानों के उत्थान एवं विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है और जनजातीय जिला किन्नौर में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दृष्टिगत सेब की उन्नत किस्मों को विकसित किया जा रहा है ताकि बागबानों को अपनी उपज के उचित दाम मिल सके तथा युवा पीढ़ी भी बागबानी की ओर आकर्षित हो सके। इसी प्रकार प्रदेश के लघु एवं सीमांत बागबानों को लाभ पहुंचाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के मद्देनजर पूरे प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन इस वर्ष से आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए सभी संपर्क मार्गों को सेब सीजन से पूर्व दुरुस्त किया जा रहा है।
Next Story