भारत

महिला की ईमानदारी, 45 लाख की गहने हाथ लगी थी, लौटी दी

Nilmani Pal
17 Jan 2026 6:36 AM IST
महिला की ईमानदारी, 45 लाख की गहने हाथ लगी थी, लौटी दी
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु। राजधानी चेन्नई में एक सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है. सड़क पर मिले लाखों रुपये के सोने के गहनों को बिना किसी लालच के पुलिस के हवाले कर देने वाली महिला सफाई कर्मचारी पद्मा की हर तरफ तारीफ हो रही है. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है.

इस ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रसिद्ध ललिता ज्वेलरी के मालिक ने भी सफाई कर्मचारियों की सराहना की. उन्होंने पद्मा को अपने घर बुलाया, उन्हें भोजन कराया और सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ता नहीं छोड़ते. पुलिस के अनुसार, टी. नगर के मुप्पथमैन टेम्पल स्ट्रीट की रहने वाली पद्मा पॉन्डी बाजार इलाके में अपनी रोज की सफाई ड्यूटी कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे पड़ा एक बैग दिखाई दिया. बैग संदिग्ध लगने पर जब उन्होंने उसे खोला, तो अंदर बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण देखकर वे हैरान रह गईं.

पद्मा ने बिना देर किए और बिना किसी लालच के उस बैग को सीधे पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया. पुलिस ने बैग की जांच शुरू की और पता चला कि उसमें रखे सोने के गहनों की कीमत करीब 45 लाख रुपये हैं. जांच में यह भी सामने आया कि ये गहने नंगनल्लूर निवासी रमेश के हैं, जिन्होंने पहले ही बैग खोने की शिकायत दर्ज कराई थी.


Next Story
null