Breaking News

नहर में तैरता मिला महिला का शव

Shantanu Roy
5 Dec 2023 5:01 PM IST
नहर में तैरता मिला महिला का शव
x

सोनीपत। सोनीपत जिले के गांव ककरोई में उस समय सनसनी फैल गई जब 40 वर्षीय महिला का शव पश्चिमी यमुना लिंक नहर में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकला। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी करमजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला का शव ककरोई के पास नहर में तैर रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकल गया है।

Next Story