भारत

नवजात को तालाब में फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, युवक ने समय रहते मासूम को बचाया

Shantanu Roy
28 Jun 2025 10:03 PM IST
नवजात को तालाब में फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, युवक ने समय रहते मासूम को बचाया
x
बड़ी खबर
Tikamgarh. टीकमगढ़। जिले के बम्होरी कला गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 25 दिन के नवजात बच्चे को तालाब में फेंक दिया, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक की सतर्कता से मासूम की जान बचा ली गई। घटना शनिवार दोपहर की है। बच्चा फिलहाल गंभीर हालत में एनआईसीयू में भर्ती है। घटना महेंद्र सागर तालाब की है, जहां लल्लन रैकवार नामक युवक ने बच्चे को डूबते देखा और तुरंत तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला। मासूम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. पी.एल. विश्वकर्मा के अनुसार उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वह गहन शिशु चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती है।


महिला हिरासत में, ससुरालवालों के संदेह ने दिया मानसिक दबाव
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला मिथिला लोधी की शादी दिसंबर 2024 में दमोह जिले के बकस्वाहा निवासी सुजान सिंह लोधी से हुई थी। मात्र 6 महीने में डिलीवरी हो जाने पर ससुराल वालों ने संतान को लेकर संदेह जताया, जिससे मानसिक दबाव में आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना के समय महिला अपने मायके में थी और उसकी मां भी साथ में मौजूद थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि महिला की उम्र कम प्रतीत हो रही है, इसलिए उसकी उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड व शैक्षणिक प्रमाण पत्र मंगाए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Next Story