छत्तीसगढ़

CG पुलिस को बड़ी सफलता: करोड़पति साइबर ठग अब्दुल मजीद समेत तीन गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Jun 2025 7:37 PM IST
CG पुलिस को बड़ी सफलता: करोड़पति साइबर ठग अब्दुल मजीद समेत तीन गिरफ्तार
x
छग
Bastar. बस्तर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में ऑनलाइन ठगी कर करोड़ों की कमाई करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बस्तर पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद समेत तीन लोगों को जामताड़ा (झारखंड) और मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरोह ने APK फाइल (एंड्रॉइड पैकेज किट) के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन हैक कर कुल 1 करोड़ 15 लाख 775 रुपये की धोखाधड़ी की थी, जिसमें से 7 लाख रुपये की ठगी बस्तर के लोगों से हुई।

कैसे हुआ खुलासा
जनवरी 2025 में जगदलपुर के तिरंगा चौक निवासी अमलेश कुमार ने बोधघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्सिस बैंक कस्टमर केयर के नंबर से उन्हें फोन आया और लोन का प्रस्ताव दिया गया। लोन मना करने के बावजूद उनके मोबाइल पर OTP आने लगे और खाते से क्रमशः 500, 4 लाख, 500 व 3.40 लाख रुपये कट गए। बैंक जांच में पता चला कि 21 जनवरी को उनके नाम पर 7.33 लाख रुपये का फर्जी लोन नेट बैंकिंग के माध्यम से लिया गया और मेल ID भी बदल दी गई थी।

साइबर टीम की मेहनत और जाल बिछाया गया
एसपी शलभ सिन्हा ने तत्काल DSP गीतिका साहू और साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों की ट्रेसिंग, सीडीआर एनालिसिस और लोकेशन ट्रैकिंग की। जांच में ठगों की लोकेशन जामताड़ा और मुंबई में मिली। इसके बाद निरीक्षक शिवानंद, दिलबाग सिंह और दो अन्य जवानों की टीम को मौके पर भेजा गया, जहाँ मुंबई से कार्तिकेय राय (20) और संतोष कुमार (41) को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद (45) को जामताड़ा, झारखंड से दबोचा गया।

अब तक की जांच में क्या सामने आया
आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर खाते तक पहुंच बनाते थे
फर्जी नामों से 116 से अधिक बैंक खाते खुलवाए गए
बस्तर समेत 5 राज्यों में 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी
अब्दुल मजीद के पास जामताड़ा में करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, और पहले से डकैती व फ्रॉड के मामले दर्ज
ठगी के पैसे परिचितों के नाम से खुले खातों में ट्रांसफर किए जाते थे
पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल डिवाइस और दस्तावेज बरामद किए

एसपी की अपील: सावधान रहें
एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि यह गिरोह बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें अब्दुल मजीद मास्टरमाइंड है, लेकिन उससे ऊपर भी कई लिंक हो सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अनजान नंबर से आए किसी भी APK फाइल या लिंक को न खोलें, और बैंक से जुड़े किसी भी संदेहजनक कॉल से सतर्क रहें।
Tagsसाइबर ठगीअब्दुल मजीदबस्तर पुलिसAPK फाइलऑनलाइन फ्रॉडजामताड़ा गिरोहसाइबर क्राइममोबाइल हैकिंगफर्जी लोननकली OTPAbdul MajidBastar cyber fraudJamtara gangAPK-based hackingfake banking callmobile hackingcyber policeAndroid malwareJagdalpur complaintShalabh Sinhaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindiChhattisgarh hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story