आधी रात पड़ोसी प्रेमी को बुलाया और पति को किया आग के हवाले, महिला की करतूत

यूपी। बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, महिला के ससुर सत्यवीर कश्यप ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये घटना बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है। शादीशुदा निशा का पड़ोसी विक्रांत से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता चलने पर पति राजीव ने विरोध जताया लेकिन निशा नहीं मानी। इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। शनिवार देर रात निशा ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पति चिल्लाता हुआ बाहर भागा, शोर सुनकर परिजनों व पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी और कंबल डालकर आग बुझाई तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। बिनौली थाना प्रभारी राकेश वर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी निशा ने पति राजीव को आग लगा दी। आग लगते ही राजीव शोर मचाते हुए बाहर भागा। यह देख परिजन और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। मेरठ के अस्पताल में युवक की हालत गंभीर है। युवक राजीव के पिता ने थाना बिनौली पर पुत्रवधू निशा और उसके प्रेमी विक्रांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिनौली थाना प्रभारी राकेश वर्मा का कहना है कि झुलसे युवक के पिता सत्यवीर कश्यप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
गंभीर रूप से झुलसे राजीव की शादी लगभग 10 साल पहले निशा से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस बीच निशा का पड़ोस में ही रहने वाले युवक विक्रांत से प्रेम प्रंसग हो गया। इसका पता चलने के बाद पति लगातार इसका विरोध कर रहा था, इसको लेकर घर में काफी समय से विवाद भी चल रहा था।





