
x
Solan. सोलन। पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत बड़ोग के समीप गलोग गांव में एक नेपाली मूल की महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सपरून सोलन में सूचना मिली कि गांव गलोग में नेपाली मूल की महिला निवासी नेपाल वर्तमान रिहायिश गांव गलोग, डाकघर बड़ोग की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस चौकी सपरून की एक टीम गांव गलोग पंहुंची जहां पर एक महिला मृत हालत में पड़ी थी। मौके पर शव का गहनता से निरीक्षण किया गया और इस मृतका के गले में गला घोंटने के निशान पाए गए। इसके अलावा मृतका के कान व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए।
मृतका के नाक व मुंह में भी खून जमा हुआ था। मामले की जांच व मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान मृतका के पुत्र संजू कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को इसकी माता, चाचा विजय, सौरव व जीवन ने क्वार्टर में इकट्ठा खाना पीना किया। इसके बाद यह, इसका चाचा विजय व जीवन इनके क्वार्टर में सो गए। इसकी माता इसके चाचा विजय के कमरे में सो गई थी। सौरव जो इनके साथ था वहां से चला गया था। शाम के समय सौरव फिर से इनके क्वार्टर आया जिसने इन्हें उठाया। उसके बाद यह उठकर अपने चाचा विजय के क्वार्टर बीड़ी लेने के लिए गया तो देखा कि इसकी माता कमरे में कंबल ओढ़ कर सोई थी। इसन उसे उठाने के लिए आवाजें लगाई लेकिन इसकी माता ने कोई भी जवाब नहीं दिया। जब इसने अपनी माता के मुंह से कंबल उठाया तो इसकी माता के मुंह से खून निकल रहा था । उसने पुलिस को बताया कि इसे शक है कि इसकी माता की सौरव ने गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी की पहचान सौरव कुमार निवासी गांव अंबेक जिला दार्जलिंग पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





