भारत

महिला ने 16 साल के नाबालिग का किया यौन शोषण, फिर दी रेप केस की धमकी

Neha Yadav
2 Jun 2021 8:47 AM GMT
महिला ने 16 साल के नाबालिग का किया यौन शोषण, फिर दी रेप केस की धमकी
x
मध्य प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है

मध्य प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले की पुलिस ने बताया कि न सिर्फ महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया बल्कि महिला के पति और सास-ससुर ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ पुलिस ने जहां महिला को पोक्सो ऐक्ट की धारा 5/6 के तहत अरेस्ट किया है तो वहीं पति, सास-ससुर को धारा 384 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, 'महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के का दो बार यौन शोषण किया। 27 नई को महिला के पति और सास-ससुर को इस बारे में पता लगा। उन्होंने लड़के के परिवार से 1 लाख रुपये मांगे और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। लड़के के परिवार ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के पति और ससुर ने उसके खेत में लगे पपीते के पेड़ काट डाले।'
इससे परेशान होकर नाबालिग लड़के ने राजगढ़ चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्डलाइन राजगढ़ काउंसलर मनीष दांगी ने लड़के की काउंसलिंग की और सोमवार को पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
दांगी ने बताया, 'इस पूरे वाकये से नाबालिग लड़का अवसाद में था। उसे बदनामी का डर था, इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। महिला के परिवार ने जब उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू किया तो लड़के ने हिम्मत जुटा कर हमें सूचित किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।'


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta