भारत

महिला की गला रेतकर हत्या, पति रात की ड्यूटी करने के बाद घर लौटा तो उड़े होश

jantaserishta.com
22 April 2025 10:25 AM IST
महिला की गला रेतकर हत्या, पति रात की ड्यूटी करने के बाद घर लौटा तो उड़े होश
x
फैली सनसनी.
मुंबई: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। विक्रोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान सुमन (36) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ विक्रोली ईस्ट इलाके में रहती थी। हत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति रात की ड्यूटी करने के बाद मंगलवार तड़के लगभग 5:30 बजे घर लौटा। उसने घर में अपनी पत्नी को खून से लथपथ पड़ा पाया।
इसके बाद उसने हत्या की सूचना तुरंत मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को कॉल करके दी। सूचना पाकर विक्रोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और फोरेंसिक लैब की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण और आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विक्रोली पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद महिला का शव आरोपियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र 35 से 40 के बीच बताई गई थी। महिला का शव भिवंडी के ठाकुरगांव इलाके में मिला था। हालांकि, तत्काल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।
शुरुआती जांच में सामने आया था कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। कोनगांव थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया था कि महिला कौन है? हत्या किसने की, इसको लेकर पुलिस जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story