भारत

दिखी तीन बोर‍ियां, खून टपकता देख लोग डरे, पुलिस को बुलाया गया

jantaserishta.com
22 April 2025 9:47 AM IST
दिखी तीन बोर‍ियां, खून टपकता देख लोग डरे, पुलिस को बुलाया गया
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में उस समय हड़कम्प मच गया जब पुलिस को सुचना मिली कि यहां एक मन्दिर के पास प्लास्टिक के तीन बोरों में मांस जैसी चीज भरी हुई पड़ी है. कुछ लोग इसे लड़की की लाश कह रहे थे तो कुछ और. मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाम पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच गए.
सबसे पहले उस जगह को करटेनऑफ किया गया. फिर फॉरेनसिक टीम क़ो सूचित कर बुलाया गया. देखते देखते वहाँ लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया की कट्टे मे किस चीज का मांस रखा हुआ है. मौके पर पूर्व विधायक सोमनाथ भारती और मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी पहुंच गए.
सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा लगभग 5 घंटे बीत जाने के बाद भी फॉरेंसिक टीम नहीं आई. दिल्ली में दिल्ली पुलिस के लचर हालात है. सोमनाथ भारती ने आशंका जताई की बोरे में लाश हो सकती है.
वहीं मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे . उपाध्याय ने कहा कुछ शरारती तत्वों ने मालवीय नगर औऱ दिल्ली का माहौल खराब करने के लिए मन्दिर के पास तीन बोरियों मे मांस जैसा कुछ रखा है. पुलिस औऱ फॉरेनसिक की टीम जांच कर रही है सीसीटीवी भी खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story