भारत
शराबी दूल्हा गिरफ्तार, दोस्त भी मुश्किल में, तभी प्रेमिका आ गई...
jantaserishta.com
22 April 2025 9:18 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सब हैरान.
रोहतास: शराबबंदी वाले बिहार राज्य के रोहतास जिले के सासाराम से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे और उसके दोस्त को शराब की एक बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि दूल्हा शादी की रस्में शुरू होने से पहले शराब पीकर बैठा हुआ था. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, वैसे ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया यह भी जा रहा है कि शादी के दौरान दूल्हे की प्रेमिका भी पहुंच गई थी. जिसने शादी में खूब हंगामा भी किया था.
पूरा मामला रोहतास जिले के सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर का बताया जा रहा है. जहां शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गया के मुस्तफाबाद से बारात सासाराम के मोकर पहुंची थी. जहां लोक डिहरी के रहने वाले अशोक तिवारी की बेटी से की शादी थी. मोकर के पास एक मैरिज हॉल में शादी की रस्म शुरू हो गई थी. लेकिन बारात में लेकर पहुंचा दूल्हा अभिषेक पांडे व उसका मित्र ज्ञान शंकर दोनों शराब के नशे में धुत थे.
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, वैसे ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शराबी दूल्हा सहित उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गाड़ी से एक भरी शराब की बोतल भी बरामद की गई. बताया जाता है कि जब शराब के नशे में दूल्हा पकड़ा गया तो हंगामा शुरू कर दिया.
हालांकि, इस पूरे ड्रामा के बीच दूल्हे की तथाकथित प्रेमिका की भी एंट्री हो गई. गया से आई लड़की ने खुद को अभिषेक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. जिसके चलते शादी भी रोक दी गई. साथ ही पुलिस दूल्हे को जेल लेकर भी चली गई. इसके अलावा पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को भी जब्त कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





