भारत

महिला सांसद को रेप और हत्या की धमकी दी, महिंद्रा ग्रुप के कर्मचारी की होगी गिरफ्तारी

Nilmani Pal
19 Aug 2025 7:38 AM IST
महिला सांसद को रेप और हत्या की धमकी दी, महिंद्रा ग्रुप के कर्मचारी की होगी गिरफ्तारी
x
पढ़े पूरी खबर

नासिक। महिंद्रा ग्रुप ने अपने कर्मचारी की ओर से फेसबुक पर पॉलिटिकल लीडर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। कंपनी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साफ किया कि वह किसी भी प्रकार की धमकी या गलत व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। दरअसल, बीजू जनता दल की सांसद सुलता देव ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि महिंद्रा की नासिक शाखा के मैनेजर और भाजपा कार्यकर्ता सत्यब्रत नायक ने उन्हें फेसबुक पर बलात्कार और हत्या की धमकियां दीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। बीजेडी सांसद ने कहा कि वह कानून एजेंसियों की ओर से स्वत: संज्ञान लेने का इंतजार कर रही हैं।

महिंद्रा ग्रुप की ओर से एक्स पर पोस्ट करके कहा गया, 'कंपनी ने हमेशा मानव गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और सम्मानपूर्ण वातावरण बनाए रखने में विश्वास किया हैं। इन सिद्धांतों के उल्लंघन की कोई गुंजाइश नहीं है।' महिंद्रा ग्रुप का कहना है कि इस मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी ने कहा कि अगर आरोप सत्य पाए जाते हैं तो उनके आचार संहिता के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिंद्रा ने बयान में इस बात पर जोर दिया कि वह अपने कर्मचारियों के व्यवहार में उच्च नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story
null