भारत

दो बेटियों की हत्या कर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते फंदे से उतारा गया

Nil dhankar
6 March 2026 6:09 AM IST
दो बेटियों की हत्या कर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते फंदे से उतारा गया
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर दी, बाद में स्वयं फंदे से लटक गई। पर समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया, जिसकी अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर महिला के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उसके रिश्तेदारों से भी हत्या व आत्महत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस को शाम छह बजकर दस मिनट पर पीसीआर काल मिली। फोन करने वाले ने बताया कि महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है और न ही अंदर से किसी की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी के बीच दरवाजे को तोड़ा गया।

अंदर एक लड़की की लाश मिली जिसके चेहरे पर तकिया था, वहीं दूसरे कमरे में एक और लड़की का शव मिला, जिसकी गर्दन पर रस्सी लिपटी थी। दोनों की पहचान बहनों के तौर पर हुई। जब अन्य कमरे में जाकर देखा गया तो उनकी मां कमरे में फंदे पर बेहोश, पर जिंदा मिली, उसे उतारकर एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Next Story
null