भारत
नाहन के डिंगरी सरजेट में बारिश में फिसलने से हादसा, महिला घायल
Shantanu Roy
5 Aug 2026 3:16 PM IST

x
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र के डिंगरी सरजेट में भारी बारिश के बीच एक सडक़ हादसे में दो लोगों के मौत हो गई। कार खाई में गिरने से जीजा-साले की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हो गई है। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच एक कार फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई , जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार (एचपी 52ए-6482) में सवार डिंगरी सरजेट गांव के निवासी मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी डिंगरी सरजेट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती करवाया गया है। कार चला रहे कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग (मरयोग) को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज नाहन रैफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कई बार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मृतक के परिजन को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपए तथा घायल प्रभा देवी के उपचार के लिए पांच हजार रुपए की सहायता राशि जारी कर दी गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





