भारत

महिला को लगे 500 से ज्यादा टांके, प्रेमी का खतरनाक रूप सामने आया

jantaserishta.com
1 Oct 2023 4:03 PM IST
महिला को लगे 500 से ज्यादा टांके, प्रेमी का खतरनाक रूप सामने आया
x

DEMO PIC 

प्रेम संबंधों में खूनी खेल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रेम संबंधों में खूनी खेल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हैवान बने एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर के शरीर को इस तरह गोद डाला कि उसकी हालत देखकर पुलिस और डॉक्टर भी कांप गए। गंभीर हालत में महिला को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे 850 से ज्यादा टांके लगाने पड़े।
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर किसी और के संग प्रेम प्रसंग के शक में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं।
पुलिस के अनुसार, कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे। इसके बाद महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छह-सात साल पहले भरत की बहन को रिंकू नामक युवक से प्यार हो गया, जो कमला नगर में जूते की एक दुकान पर काम करता था। इसके बाद वो दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन दोनों में झगड़ा होने लगा तो महिला रिंकू को छोड़कर कमला नगर में ही एक पीजी में रहने लगी।
अधिकारी ने बताया कि भरत को 15 अप्रैल को सुबह करीब 9:15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला कर उसका गला काट दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला बुरी तरह खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोटें थीं। पुलिस के मुताबिक, उसे तुरंत पास के हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को 850 से ज्यादा टांके लगाए गए।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी तब से ही फरार था, लेकिन वह अपने साथ काम करने वालों के अलग-अलग नंबरों से अपने करीबी रिश्तेदारों से बात करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात के शेपर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। यादव के मुताबिक रिंकू ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story