भारत

विधवा बनकर महिला ने की जालसाजी, फर्जी डेथ सर्टिफिकेट केस में गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Jun 2025 6:50 AM IST
विधवा बनकर महिला ने की जालसाजी, फर्जी डेथ सर्टिफिकेट केस में गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया। जालसाजी का राज खुलते ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी का यह कारनामा सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मामला गोरखपुर के गोला बाजार स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड सब्सिडियरी इंडसइंड बैंक की शाखा से जुड़ा है।

आरोप है कि इसी शाखा से लिया लोन हड़पने के लिए महिला ने जिंदा पति को मृत घोषित करने की साजिश रची। आरोपित महिला ने लोन हड़पने के लिए अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। इससे उसका लोन तो माफ हुआ ही, साथ ही पूर्व में जमा की गई किस्तों को डेथ पे अमाउंट के रूप में वापस ले लिया गया। पकड़ी गई आरोपित की पहचान गोला के बिसरा गांव निवासी मालती पत्नी खुशहाल के रूप में हुई। दरअसल, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड सब्सिडियरी इंडसइंड बैंक ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार एवं आय सृजन के लिए ऋण देता है।

इस शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ने अक्तूबर 2023 में अपने ही शाखा के पूर्व प्रबंधक बृजेश कुमार सरोज और उनके पिता रामबली, निवासी कटुई विजया, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तहरीर में कहा गया कि आरोपियों ने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए समूह की कई महिला सदस्यों के पति को मृत दिखाकर उनके बीमा की रकम खुद हड़प ली है। कुछ महिला सदस्यों का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर उनका भी धन स्वयं ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने गोला नगर पंचायत वार्ड संख्या आठ बड़ी मस्जिद निवासी इस्लाम की पत्नी आशिया उर्फ आशा, वार्ड संख्या 21 मछलीहट्टा निवासी नीरज जायसवाल की पत्नी राजकुमारी देवी, सुअरज गांव निवासी विनय कुमार मौर्य की पत्नी साधना व डेईडीहा गांव निवासी गौरीशंकर प्रजापति की पत्नी मोती देवी को गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा था। अब पुलिस ने इसी केस में मालती को जेल भिजवा दिया।


Next Story
null