
x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला के दाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पलोमा आयु 45 वर्ष पत्नी हिमेश कार्की निवासी दाड़ी धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चिलगाड़ी निवासी पलोमजा ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन पलोमा की शादी वर्ष 2006 में दाड़ी निवासी हिमेश कार्की से हुई थी। दंपति का एक 16 वर्षीय बेटा भी है। शिकायत के अनुसार शादी के करीब एक वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, और दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि हिमेश कार्की और उसकी मां नीना कार्की ने पलोमा को अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया था, जिसके चलते वह घर में एक अलग कमरे में रहती थी। इतना ही नहीं, उसे अपने बेटे से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी। इससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आरोप है कि पति और सास के व्यवहार से आहत होकर पलोमा ने मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हिमेश कार्की और नीना कार्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





