भारत

5 हजार ठग जाने पर महिला ने किया सुसाइड, पुल के पास मिली लाश

Nil dhankar
2 Nov 2025 6:33 AM IST
5 हजार ठग जाने पर महिला ने किया सुसाइड, पुल के पास मिली लाश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। साइबर ठगी किस हद तक क्रूर और खतरनाक हो सकती है इसका एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है. यहां एक 21 साल की युवती ने कथित तौर पर साइबर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, शेर सिंह पाल की पत्नी भावना पाल झांसी के बारुआसागर इलाके के मिलन मोहल्ले की निवासी थीं. 28 अक्टूबर को वह लापता हो गई थीं. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उनका शव बेतवा नदी में नौटघाट पुल के पास मिला. भावना के पति शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भावना ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई थीं. ठगों ने नौकरी देने का झांसा देकर उनसे पैसे ले लिए और धोखाधड़ी की, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं.

बारुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि परिवार ने कहा है कि भावना के खाते से करीब 5,000 रुपये गायब थे. हालांकि, साइबर ठगी के मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. राहुल राठौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और शिकायत मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null